विदेश की खबरें | वागनर प्रमुख ने कहा: शायद रूस ने अपने ही विमान मार गिराये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी अधिकारियों ने पारंपरिक एवं सोशल मीडिया में इन खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की है कि शनिवार को ब्रयांस्क क्षेत्र में दो सुखोई विमान तथा दो सैन्य एमआई-आठ हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।
रूसी अधिकारियों ने पारंपरिक एवं सोशल मीडिया में इन खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की है कि शनिवार को ब्रयांस्क क्षेत्र में दो सुखोई विमान तथा दो सैन्य एमआई-आठ हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।
सरकारी न्यूज एजेंसी तास ने अज्ञात आपात सेवा सूत्रों के हवाले से बताया कि सुखोई 34 और एक हेलीकॉप्टर गिर गये थे।
यूक्रेन के जापोरिज्जिया प्रांत में एक रूसी समन्ववादी संगठन के प्रमुख व्लादमिमीर रोगोव समेत अन्य सूत्रों ने दावा किया कि चार विमान गिर गये। ये सभी सेना के एक ही समूह के थे।
युद्ध के दौरान ब्रयांस्क क्षेत्र में बार-बार सीमा पार गोलाबारी हुई। यह क्षेत्र यूक्रेन के चेर्निहिव और सुमी प्रांतों से सटा है। वहां के अधिकारियों ने दावा किया है कि धमाकों के कारण दो मालवाहक ट्रेन पटरी से उतर गयीं तथा मार्च में यूक्रेन से एक सशस्त्र समूह इस क्षेत्र में घुस आया था एवं उसने दो नागरिकों को मार डाला।
यूक्रेन की वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनत ने रविवार को कहा था कि यूक्रेन विमानों को गिराने में शामिल नहीं है। बाद में, उन्होंने यूक्रेनी टेलीविजन पर कहा कि इसके लिए रूस खुद ही जिम्मेदार हो सकता है। लेकिन बाद में वह यह कहते हुए अपनी बात से पीछे हट गये कि वह बस मजाक कर रहे थे।
लेकिन वागनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने भी यूरी की बातों से सहमति जतायी। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा कि जहां ये विमान गिरे थे, उन्हें शामिल करते हुए यदि आप वृत खींचे तो इस वृत का व्यास 40 किलोमीटर का होगा... तब आप देख सकते हैं कि इस वृत के केंद्र में किस तरह के ‘एयर डिफेंस’ हथियार हो सकते हैं उसके बाद आप निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)