IPL 2024: शेफील्ड शील्ड फाइनल में खेलने के लिए आईपीएल के पहले दो मैचों से बाहर रहेंगे मैथ्यू वेड
मैथ्यू वेड आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिये पहले दो मैच नहीं खेल सकेंगे क्योंकि यह विकेटकीपर बल्लेबाज 21 से 25 मार्च तक शेफील्ड शील्ड फाइनल में तस्मानिया के लिये खेलेगा.
IPL 2024: मेलबर्न, आठ मार्च मैथ्यू वेड आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिये पहले दो मैच नहीं खेल सकेंगे क्योंकि यह विकेटकीपर बल्लेबाज 21 से 25 मार्च तक शेफील्ड शील्ड फाइनल में तस्मानिया के लिये खेलेगा. आईपीएल का यह सत्र 22 मार्च से शुरू होगा. पिछली उपविजेता टाइटंस 25 मार्च को मुंबई इंडियंस से पहला मैच खेलेगी. इसके बाद 27 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स से खेलना है लेकिन वेड दोनों मैचों के लिये उपलब्ध नहीं हैं. यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के क्रिकेटर नूर अली जादरान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, 1 दशक लंबे सफर पर लगाया विराम
वह 31 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के लिये आईपीएल के तीसरे मैच में उपलब्ध रहेंगे.
तस्मानिया के मुख्य कोच जैफ वॉन ने होबार्ट में पत्रकारों से कहा ,‘‘ उसने अपनी आईपीएल टीम से बात कर ली है और उन्हें कोई ऐतराज नहीं है. हमें खुशी है कि उसके जैसा अनुभवी खिलाड़ी हमारी टीम में है.’’
वेड ने 2022 में टाइटंस के लिये 10 मैचों में 157 रन बनाये थे लेकिन पिछले साल वह एक भी मैच नहीं खेल सके क्योंकि रिधिमान साहा को तरजीह दी गई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

