एजेंसी न्यूज

West Bengal by-Elections: तृणमूल कांग्रेस ने गोसाबा, दिनहाटा और खरदाह विधानसभा सीटें जीतीं, शांतिपुर में बड़ी बढ़त

पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने तीन पर जीत हासिल कर ली है. इन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच आज, मंगलवार की सुबह आठ बजे शुरू की गई थी. पार्टी ने गोसाबा, दिनहाटा और खरदाह विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि शांतिपुर में पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है.

West Bengal by-Elections: तृणमूल कांग्रेस ने गोसाबा, दिनहाटा और खरदाह विधानसभा सीटें जीतीं, शांतिपुर में बड़ी बढ़त
तृणमूल कांग्रेस पार्टी (file photo)

कोलकाता, 2 नवंबर : पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने तीन पर जीत हासिल कर ली है. इन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच आज, मंगलवार की सुबह आठ बजे शुरू की गई थी. पार्टी ने गोसाबा, दिनहाटा और खरदाह विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि शांतिपुर में पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुब्रत मंडल ने गोसाबा विधानसभा सीट पर 1,43,051 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है. दिनहाटा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उदयन गुहा ने 1,64,089 मतों के अंतर से और खरदाह विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने 93,832 मतों के अंतर से जीत दर्ज की.

शांतिपुर विधानसभा सीट के अंतिम परिणामों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन वहां भी 12 चरणों की मतगणना के बाद तृणमूल के उम्मीदवार ब्रज किशोर गोस्वामी, भाजपा उम्मीदवार निरंजन बिस्वास से 41,364 मतों से आगे चल रहे हैं. गोस्वामी को 77,555 और बिस्वास को 36,191 मत मिले हैं. शांतिपुर के परिणामों की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन पार्टी प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई. यह जनता की जीत है, क्योंकि यह दर्शाता है कि बंगाल के लोग झूठे प्रचार तथा नफरत की राजनीति के ऊपर हमेशा विकास तथा एकता को चुनेंगे.’’ यह भी पढ़ें : किसी के डेटिंग साइट्स पर सक्रिय होने से उसके चरित्र का आंकलन नहीं किया जा सकता है: इलाहाबाद हाईकोर्ट

चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना केन्द्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने के अलावा, वहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दिनहाटा तथा शांतिपुर से भाजपा के विधायकों ने अपनी लोकसभा सदस्यता बरकरार रखने के लिए इस्तीफा दे दिया था, जबकि खरदाह तथा गोसाबा से तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के निधन के बाद यह उपचुनाव कराए गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).