जरुरी जानकारी | केरल में व्याथिरी सौ प्रतिशत टीकाकरण वाला पहला पर्यटन स्थल बना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केरल के वायनाड जिले का व्याथिरी राज्य में 100% टीकाकरण वाला पहला पर्यटन स्थल बन गया है। यह लक्ष्य राज्य सरकार के सभी पर्यटन स्थलों को आगंतुकों के लिए जोखिमहीन बनाने के लिए टीकाकरण अभियान को तेज करने की पहल के तहत हासिल किया गया।

तिरुवनंतपुरम, 29 जुलाई केरल के वायनाड जिले का व्याथिरी राज्य में 100% टीकाकरण वाला पहला पर्यटन स्थल बन गया है। यह लक्ष्य राज्य सरकार के सभी पर्यटन स्थलों को आगंतुकों के लिए जोखिमहीन बनाने के लिए टीकाकरण अभियान को तेज करने की पहल के तहत हासिल किया गया।

केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इस पहल के तहत व्याथिरी पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों सहित पूरी आबादी का टीकाकरण करने वाला पहला पर्यटन स्थल बन गया।

महामारी के कम होने पर पूरे केरल को पर्यटकों का स्वागत करने के उद्देश्य से तैयार रखने के लिए यह पहल मिशन-मोड पर शुरू किया गया। टीकाकरण अभियान ने राज्य भर के पर्वतीय स्थलों, बैकवाटर हब, समुद्री किनारों के पर्यटन स्थलों और विरासत एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्रों सहित सभी पर्यटन स्थलों में गति पकड़ ली है।

केरल के पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने इस महीने के शुरुआत में ही इस पहल की घोषणा की थी।

समुद्र तल से 700 मीटर ऊपर और कोझीकोड से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हरे-भरे पर्यटन स्थल, व्याथिरी में 13-17 जुलाई तक आयोजित एक गहन टीकाकरण अभियान के दौरान सभी पर्यटन सेवा प्रदाताओं सहित इसकी पूरी आबादी का टीकाकरण किया गया था।

कर्नाटक और तमिलनाडु के साथ सीमा साझा करने वाला वायनाड दक्षिण भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो अपनी बेजोड़ प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम वातावरण के लिए जाना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड