देश की खबरें | वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल का उड़ान परीक्षण कामयाब रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के तट पर चांदीपुर से बेहद कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के तीन उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किए गए। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक फरवरी ओडिशा के तट पर चांदीपुर से बेहद कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के तीन उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किए गए। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

परीक्षण बहुत कम ऊंचाई पर उड़ने वाले उच्च गति वाले लक्ष्यों के खिलाफ किए गए थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीएसएचओआरएडीएस (बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली) मिसाइलों के सफल उड़ान परीक्षणों के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और सशस्त्र बलों को बधाई दी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘तीनों उड़ान परीक्षणों के दौरान, मिसाइलों ने अलग-अलग उड़ान स्थितियों में कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन के समान लक्ष्यों को रोका और उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘उड़ान परीक्षण अंतिम तैनाती स्थिति में किए गए, जहां दो फील्ड ऑपरेटर ने हथियार तैयारी, लक्ष्य प्राप्ति और मिसाइल दागने का परीक्षण किया।’’

वीएसएचओआरएडीएस ‘पोर्टेबल’ वायु रक्षा प्रणाली है जिसे रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई) द्वारा डीआरडीओ की अन्य प्रयोगशालाओं और उद्योग भागीदारों के साथ स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न विश्लेषणों में वीएसएचओआरएडीएस मिसाइलों ने ड्रोन को नष्ट करने सहित अन्य हवाई खतरों को टालने की क्षमता प्रदर्शित की है। यह मिसाइल प्रणाली सेना के तीनों अंगों-थल सेना, वायु सेना, नौसेना की जरूरतों को पूरा कर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी