देश की खबरें | डिजाइनर मास्क लांच कर वृन्दावन की विधवाओं ने मनाया अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वृन्दावन की विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं ने मंगलवार को यहां अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर वेबीनार के माध्यम से वृन्दावन थीम वाले सिल्क और सूती कपड़े से बने डिजाइनर मास्क लांच किया। वेबिनार का आयोजन सुलभ इण्टरनेशनल के तत्वावधान में किया गया था।

मथुरा, 23 जून वृन्दावन की विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं ने मंगलवार को यहां अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर वेबीनार के माध्यम से वृन्दावन थीम वाले सिल्क और सूती कपड़े से बने डिजाइनर मास्क लांच किया। वेबिनार का आयोजन सुलभ इण्टरनेशनल के तत्वावधान में किया गया था।

संस्था के मीडिया सलाहकार मदन झा ने बताया कि वृन्दावन के विभिन्न आश्रमों में रहने वाली विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं ने श्रीकृष्ण भगवान से संबंधित थीम के साथ डिजाइनर मास्क तैयार किए हैं। फिलहाल इन महिलाओं ने सिल्क और सूती कपड़ों से बने ऐसे एक हजार मास्क तैयार किए हैं।

यह भी पढ़े | Earthquake in Akola: महाराष्ट्र के अकोला में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 दर्ज- जानमाल का नुकसान नहीं.

उन्होंने बताया, "मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर एक वेबिनार के दौरान "वृन्दावन मास्क" लॉन्च किया गया, जिसमें दुनिया भर के विभिन्न लोगों ने भाग लिया। ये मास्क ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचे जाएंगे।’’

उन्होंने बताया कि मिशलिन स्टार शेफ विकास खन्ना सहित अनेक नामचीन लोगों ने इस वेबिनार में भाग लिया।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पाकिस्तान के 7 खिलाड़ी पाए गए पॉजिटिव: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ये सभी मास्क और उनपर बने चित्र आदि इन्हीं महिलाओं ने डिजाइन किए हैं।

गौरतलब है कि विभिन्न आश्रमों में रहने वाली इन महिलाओं ने लॉकडाउन के दौरान मास्क बनाना सीखा और अब तक 5000 से अधिक खादी / सूती कपड़ों के मास्क तैयार कर पुलिस, सरकारी कर्मचारियों, स्वच्छताकर्मियों आदि "कोरोना वारियर्स" को वितरित किए हैं।

इस मौके पर शेफ विकास खन्ना ने इन महिलाओं के लिए भोजन, खाद्यान्न, दवाएं और अन्य वस्तुएं भिजवायीं।

न्यूयॉर्क से इस वेबिनार में शामिल हुए खन्ना ने वृन्दावन के विभिन्न आश्रमों में रहने वाली विधवाओं के कल्याण के लिए सुलभ के प्रयासों की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\