देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान की गति धीमी रही और ठंड की वजह से अधिकतर लोग सुबह अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकले।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, चार दिसंबर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान की गति धीमी रही और ठंड की वजह से अधिकतर लोग सुबह अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकले।

अधिकारियों ने बताया कि डीडीसी की 33 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें 16 सीटें कश्मीर में और 17 सीटें जम्मू संभाग में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

यह भी पढ़े | Chang’e-5 डिटेक्टर चंद्रमा की सतह के नमूने कर रहा है एकत्र.

उन्होंने बताया कि दिन बढ़ने पर मतदान प्रतिशत में सुधार होने की संभावना है। मतदान अपराह्न दो बजे समाप्त हो जाएगा।

डीडीसी के तीसरे चरण के चुनाव में कुल 305 उम्मीदवार हैं जिनमें कश्मीर संभाग में 166 जबकि जम्मू संभाग में 139 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 252 पुरुष और 53 महिला उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी शुरू, पहले कोरोना वॉरियर्स को दी जाएगी वैक्सीन.

पंच और सरपंच की रिक्त सीटों के लिए भी मतदान जारी है।

कुल 126 क्षेत्रों में से 66 क्षेत्रों में मतदान होगा और मुकाबले में कुल 184 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा 40 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

पंच की सीटों के लिए 1738 क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है। इसमें से 798 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

कुल 327 क्षेत्रों में चुनाव होगा और मुकाबले में 749 उम्मीदवार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट