एजेंसी न्यूज

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू, मुख्‍यमंत्री योगी समेत कई दिग्गज मैदान में

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के तहत मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की उम्मीदवारी वाले गोरखपुर सदर समेत 57 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू, मुख्‍यमंत्री योगी समेत कई दिग्गज मैदान में
सीएम योगी (Photo Credits ANI)

लखनऊ, 3 मार्च : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के तहत मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की उम्मीदवारी वाले गोरखपुर सदर समेत 57 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया.

राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चुनाव के छठे चरण के तहत मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा. यह भी पढ़ें : UP Elections 2022: छठे चरण की वोटिंग आज, गोरखपुर में सीएम योगी ने किया मतदान

इस चरण में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया समेत 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2022 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).