WB Municipal Elections 2022: पश्चिम बंगाल में चार नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान शुरू
पश्चिम बंगाल के बिधाननगर, आसनसोल, सिलीगुड़ी और चंदननगर नगर निगमों के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया.
कोलकाता, 12 फरवरी : पश्चिम बंगाल के बिधाननगर, आसनसोल, सिलीगुड़ी और चंदननगर नगर निगमों के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित सभी चार नगर निगम क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं.
पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की अधिसूचना के अनुसार, मतदान शाम पांच बजे तक होगा और चारों नगर निगमों के लिए मतगणना 14 फरवरी को होगी. एसईसी की वेबसाइट के अनुसार, बिधाननगर के 41 वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 वार्ड में 200 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. यह भी पढ़ें : सीआईएसएफ ने समुद्र में डूबती नाव से 14 लोगों को बचाया
चंदननगर में 33 वार्ड के लिए 120 और आसनसोल के 106 वार्ड में 430 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. वाम मोर्चा ने 2015 में सिलीगुड़ी निगम चुनाव जीता था, जबकि तीन अन्य नगर निगमों पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

