एजेंसी न्यूज

Rajasthan By-Elections 2021: राजस्‍थान में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

राजस्थान में वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Rajasthan By-Elections 2021: राजस्‍थान में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
मतदाता (Photo: ANI)

जयपुर, 30 अक्टूबर : राजस्थान में वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान शाम छह बजे तक होगा और इसमें कोरोना वायरस संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन होगा. मतगणना दो नवंबर को होगी.

धरियावाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गौतम लाल मीणा और वल्लभनगर में कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के निधन के कारण उपचनुाव हो रहे हैं. इन दोनों नेताओं का कोविड-19 से निधन हो गया था. गुप्ता ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल पांच लाख 11455 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. यह भी पढ़ें Jharkhand Unlocked: विवाह समारोहों, आयोजनों में 500 लोगों को मंजूरी

वल्लभनगर में दो लाख 53831 व धरियावद में दो लाख 57624 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. वल्लभनगर में 310 और धरियावद में 328 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 119 है, इनमें से 64 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेब कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2021 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).