जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया का घाटा तीसरी तिमाही में कम होकर 6,986 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रही दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घाटा कम होकर 6,986 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रही दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घाटा कम होकर 6,986 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को इस तिमाही नतीजे की सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 7,990 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वोडाफोन आइडिया का परिचालन राजस्व 10,673.1 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि के 10,620.6 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग स्थिर है।

कंपनी ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका एआरपीयू (प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व) 145 रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में यह 135 रुपये था। इस तरह सालाना आधार पर इसमें 7.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अक्षय मूंदड़ा ने कहा, ‘‘हमें पिछली 11 तिमाहियों में 21.4 अरब रुपये की उच्चतम एबिटा (कर एवं ब्याज अदायगी से पहले की आय) दर्ज करते हुए खुशी हो रही है। उभरते उद्योग परिदृश्य और ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप हमने अपनी पेशकशों में सुधार किया है और साथ ही अपने उत्पादों पर भी ध्यान केंद्रित किया है।’’

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों की वजह से वोडाफोन आइडिया पिछली 10 तिमाहियों से लगातार अपने 4जी ग्राहकों और एआरपीयू को बढ़ाने में सफल रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 5जी सेवाओं की पेशकश के लिए जरूरी निवेश जुटाने को कंपनी विभिन्न पक्षों के संपर्क में बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\