जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया निदेशक मंडल की शुक्रवार को होगी बैठक, कोष जुटाने पर होगी चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि विभिन्न वित्तीय साधनों के जरिये कोष जुटाने के मुद्दे पर चर्चा के लिये शुक्रवार को उसके निदेशक मंडल की बैठक होगी।

नयी दिल्ली, दो सितंबर निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि विभिन्न वित्तीय साधनों के जरिये कोष जुटाने के मुद्दे पर चर्चा के लिये शुक्रवार को उसके निदेशक मंडल की बैठक होगी।

कंपनी की ओर से यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब उच्चतम न्यायालय ने दूरसंचार कंपनियों के समायाजित सकल राजस्व (एजीआर) मामले में बकाया चुकाने के लिये 10 साल का समय दिया है। इसमें से कुल एजीआर बकाये की 10 प्रतिशत राशि कंपनियों को इसी वित्त वर्ष में चुकानी है। उसके बाद शेष राशि का भुगतान अगले वित्त वर्ष से 10 किस्तों में करना है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

वोडाफोन आइिडया लिमिटेड ने बंबई शेयर बाजार को सोमवार देर राहत भेजी सूचना में कहा है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 4 सितंबर 2020 को होगी।

इसमें कहा गया है कि निदेशक मंडल की बैठक में बाजार से एक अथवा अधिक किस्तों में पूंजी जुटाने के किसी और सभी तरह के प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया जायेगा। यह पूंजी सार्वजनिक निर्गम, तरजीही आवंटन, निजी नियोजन के जरिये जुटाई जा सकती है। जिसमें पात्र संस्थागत नियोजन या फिर किसी अन्य मंजूरी प्राप्त तरीके अथवा इन्ही में से मिले जुले तरीकों से .. इक्विटी शेयर अथवा किसी अन्य साधन के जरिये यह पूंजी जुटाई जा सकती है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

सरकार के मुताबिक वोडाफोन आइिडया पर 2016- 17 तक कुल मिलाकर 58,250 करोड़ रुपये का बकाया है जिसमें से कंपनी ने 7,854 करोड़ रुपये का भुगतान दूरसंचार विभाग को कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\