देश की खबरें | विस्तारा शुक्रवार से ड्रीमलाइनर विमान में वाई-फाई सेवा की पेशकश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विस्तारा अपने बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमानों पर वाई-फाई सेवाओं की शुक्रवार से पेशकश करेगी, जिनका उपयोग वर्तमान में दिल्ली-लंदन की उड़ानों के लिए किया जा रहा है। निजी एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितम्बर विस्तारा अपने बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमानों पर वाई-फाई सेवाओं की शुक्रवार से पेशकश करेगी, जिनका उपयोग वर्तमान में दिल्ली-लंदन की उड़ानों के लिए किया जा रहा है। निजी एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, ‘‘शुरूआती पेशकश के रूप में , सेवा सीमित अवधि के लिए सभी विस्तारा ग्राहकों के लिए मुफ्त उपलब्ध होगी।’’

यह भी पढ़े | NDA में कृषि संबंधी बिल पर फूट, हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से दिया इस्तीफा.

विस्तारा ऐसी पहली भारतीय एयरलाइन है जिसने विमानों में वाई-फाई सेवाओं की पेशकश की है।

एयरलाइन के बेड़े में दो ड्रीमलाइनर विमान हैं और उन दोनों का उपयोग वर्तमान में दिल्ली-लंदन की उड़ानों को संचालित करने के लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | हरियाणा के रेवाड़ी से STF ने पकड़ा पाकिस्‍तानी जासूस को किया अरेस्ट, हनी ट्रैप में फंसकर देता था जानकारी.

उसने कहा, ‘‘सीमित अवधि के लिए मुफ्त सेवा की पेशकश के दौरान विस्तारा सेवा को और बेहतर बनाने के लिए ग्राहकों के अनुभवों के आधार पर प्रणाली की कार्यक्षमता और प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी जुटाएगा।’’

एयरलाइन ने कहा कि वह नियत समय में वाईफाई सेवाओं के लिए टैरिफ योजनाओं की घोषणा करेगी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\