Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हिंसा
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाले गए जुलूस में पथराव के बाद हिंसा भड़क गई जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि पथराव हुआ और कुछ वाहनों में आग लगा दी गई.
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाले गए जुलूस में पथराव के बाद हिंसा भड़क गई जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि पथराव हुआ और कुछ वाहनों में आग लगा दी गई. दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और जहांगीरपुरी तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है.
अस्थाना ने ट्वीट किया, ‘‘वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्र में बने रहने और कानून-व्यवस्था की स्थिति की बारीकी से निगरानी करने तथा गश्त करने के लिए कहा गया है. नागरिकों से अनुरोध है कि वे सोशल मीडिया पर अफवाहों और फर्जी खबरों पर ध्यान न दें.’’एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह एक पारंपरिक जुलूस था और पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात थे. हालांकि, कुशल सिनेमा हॉल के पास जुलूस पहुंचते ही दो समुदायों के बीच झड़प हो गई.’’ उन्होंने बताया कि हिंसा को रोकने की कोशिश में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घायल हो गए. सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा के बाद पुलिस आयुक्त और विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) से बात की तथा सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें : Jahangirpuri Violence: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से बात की, कार्रवाई का निर्देश दिया
दिल्ली: दो गुटों में झड़प के बाद जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। pic.twitter.com/8uxt4w4CXM— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2022
दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को भी जुलूस के दौरान हुई हिंसा से अवगत कराया. सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया है और स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शांति सुनिश्चित करना केंद्र की जिम्मेदारी है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं लोगों से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

