एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | किसानों की ट्रैक्टर परेड में हिंसा, हुड्डा ने शांति की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़कने के बीच कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की।

देश की खबरें | किसानों की ट्रैक्टर परेड में हिंसा, हुड्डा ने शांति की अपील की

चंडीगढ़, 26 जनवरी नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़कने के बीच कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा कि अनुशासन और अहिंसा किसानों के आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत रही है और उन्हें इसे बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतना बड़ा "शांतिपूर्ण और अनुशासित आंदोलन" कभी नहीं देखा था।

हुड्डा ने यहां एक बयान में कहा, “ट्रैक्टर परेड के दौरान कुछ स्थानों पर हुई घटनाओं से बचा जा सकता था। किसी भी तरह की हिंसा या उकसावे से सरकार को आंदोलन की ओर उंगली उठाने का अवसर मिल सकता है। इसलिए, शांति और अनुशासन बनाए रखें तथा आंदोलन में असामाजिक तत्वों को प्रवेश नहीं करने दें।’’

उन्होंने किसानों से शांति बनाए रखने के लिए सभी एहतियात बरतने की अपील की और कहा कि उनका आंदोलन न केवल देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए ' उदाहरण ' है।

हुड्डा ने यहां एक बयान में कहा, "जिस शांति, अनुशासन और एकजुटता के साथ किसानों ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया है, वह प्रशंसनीय है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).