एजेंसी न्यूज

द‍िल्‍ली के नए उप-राज्‍यपाल बने व‍िनय कुमार सक्‍सेना, अनिल बैजल ने निजी कारणों के चलते दिया था इस्तीफा

विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को यहां राज निवास में आयोजित एक समारोह में दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की. सक्सेना (64) को दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

द‍िल्‍ली के नए उप-राज्‍यपाल बने व‍िनय कुमार सक्‍सेना, अनिल बैजल ने निजी कारणों के चलते दिया था इस्तीफा
व‍िनय कुमार सक्‍सेना

नयी दिल्ली, 26 मई: विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को यहां राज निवास में आयोजित एक समारोह में दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की. सक्सेना (64) को दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दिल्ली से सांसद एवं विधायक और शहर की सरकार के शीर्ष नौकरशाह समारोह में शामिल हुए. Delhi: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, दिन में आफिस जाने वाले व्यक्ति अब रात में दे सकेंगे ड्राइविंग टेस्ट.

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष रहे सक्सेना को 23 मई को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था. सक्सेना ने अनिल बैजल का स्थान लिया है, जिन्होंने ''निजी कारणों'' का हवाला देते हुए 18 मई को पद से इस्तीफा दे दिया था. सक्सेना कानपुर विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और उनके पास पायलट का लाइसेंस भी हैं

उन्हें मार्च 2021 में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर समारोहों के आयोजन के लिए बनाई गई राष्ट्रीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था. उन्हें नवंबर 2020 में, 2021 के लिए पद्म पुरस्कार चयन पैनल के सदस्य के रूप में नामित किया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).