देश की खबरें | हिमाचल के ग्रामीणों ने अपने प्रयासें एवं धन से सड़क बनाने का किया निर्णय

हमीरपुर, चार मार्च हिमाचल प्रदेश के लंबलू ग्राम पंचायत में सड़क बनाने के लिए अधिकारियों से बार-बार अनुरोध किए जाने और कार्रवाई के वर्षों के लंबे इंतजार के बाद तीन गांवों के निवासियों ने सड़क बनाने के लिए अपनी जमीन दान की और 500 मीटर की सड़क के निर्माण के लिए धन की व्यवस्था की।

यह सड़क लंबलू ग्राम पंचायत के तीन गांवों लंबलू, घुमारिन और गुमार को जोड़ेगी।

ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने सड़क बनाने के उनके अनुरोधों पर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने के लिए वर्षों तक इंतजार करने के बाद मामले को अपने हाथों में लेने का फैसला किया।

ग्राम पंचायत के प्रधान करतार सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि उन्होंने ग्रामीणों से सड़क बनाने के लिए आगे आने की अपील की, जिसके बाद तीनों गांवों के विशाल कानूनगो, विशाल भारद्वाज और अशोक कुमार ने सड़क बनाने के लिए अपनी जमीन की पेशकश की और इसके लिए धन प्रदान किया।

उन्होंने कार्य को पूरा करने के लिए एक जेसीबी मशीन की भी व्यवस्था की।

चौहान ने तीनों भूमि दाताओं को प्रेरणा का स्रोत बताया।

उन्होंने दावा किया कि इसके बाद संबंधित विभाग ने गांवों के लिए सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है जिसे आगामी बजट में शामिल किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)