देश की खबरें | विकास दुबे की मां ने दूसरे बेटे से की घर वापसी की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके कुख्यात अपराधी विकास दुबे की मां का एक वीडियो संदेश बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वह अपने दूसरे बेटे दीप प्रकाश से पुलिस के सामने हाजिर होने को कह रही है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ/कानपुर, 22 जुलाई पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके कुख्यात अपराधी विकास दुबे की मां का एक वीडियो संदेश बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वह अपने दूसरे बेटे दीप प्रकाश से पुलिस के सामने हाजिर होने को कह रही है ।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विकास दुबे की मां सरला दुबे कह रही है, ''दीप प्रकाश जहां कही भी हो, आ जाओ। पुलिस के सामने आ जाओ या घर में फोन करो। नहीं तो बच्चे भी मर जायेंगे, पत्नी भी मर जायेगी। सब मर जायेंगे तब आकर क्या करोगे। पुलिस भी कहती है कि तुम निर्दोष हो, तुमने कुछ नही किया है ।’'

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1310 नए मरीज पाए गए, 58 की मौत: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वह आगे कहती है कि ''तुम चोर नही हो। तुमने कुछ नही किया है तो तुम क्यों डरते हो। तुम सामने आओ बात करो, अपने बीबी-बच्चे के सामने बात करो ।''

कानपुर के पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीप प्रकाश दो और तीन जुलाई की मध्य रात में बिकरू में मुठभे़ड़ के दिन से ही फरार है ।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: CM अशोक गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- हमारी सरकार को गिराने की हो रही है कोशिश, मेरे दल के महत्वकांक्षी नेता भी शामिल.

पुलिस के मुताबिक लखनऊ के वृंदावन कालोनी में रहने वाले व्यापारी विनीत पांडेय ने कृष्णानगर पुलिस स्टेशन में विकास दुबे और उसके भाई दीप प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इन दोनों पर आरोप लगाया था कि उसने 2009 में नीलामी में एक कार खरीदी थी जिसे दोनो जबरन ले गये थे और मारने की धमकी भी दी थी ।

मामला दर्ज कराने में देरी पर विनीत का कहना था कि वह अपनी जान के खतरे के डर से खामोश था लेकिन वह कृष्णानगर स्थित दीप के घर जाकर अपनी कार वापस करने की बात करता था। विनीत का दावा है कि जब उसने अपनी कार की फोटो सोशल मीडिया पर देखी तो उसने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया ।

पुलिस ने चार जुलाई को विकास दुबे की तलाश में लखनऊ के कृष्णानगर स्थिति उसके घर में छापा मारा था और वहां से दो अंबेसडर कार और एक मोटरसाइकिल जब्त की थी । कृष्णानगर के एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक दीप प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी के अलावा कई अन्य धाराओं में मुकदमा पांच जुलाई को दर्ज किया गया था और उसके उपर बीस हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\