एजेंसी न्यूज

Vikas Dubey Encounter: दुबे का सहयोगी शशिकांत हुआ अरेस्ट, पुलिस से लूटी गई एके 47 और इंसास रायफल बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर पुलिस ने बिकरू पुलिस मुठभेड़ के आरोपी और गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

Vikas Dubey Encounter: दुबे का सहयोगी शशिकांत हुआ अरेस्ट, पुलिस से लूटी गई एके 47 और इंसास रायफल बरामद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 14 जुलाई कानपुर पुलिस ने बिकरू पुलिस मुठभेड़ के आरोपी और गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

शशिकांत के सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोविड-19 के 98 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या 25,034 हुई, अब तक 521 लोगों की मौत: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शशिकांत से पूछताछ के आधार पर पुलिस मुठभेड़ में लूटी गयी पुलिस की एके 47 रायफल और उसके 17 कारतूस तथा इंसास रायफल और उसके 20 कारतूस बरामद किए गए हैं।

एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कानपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी अभियुक्त शशिकांत उर्फ सोनू को सोमवार देर रात्रि दो बज कर पचास मिनट पर चौबेपुर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | Maharashtra HSC Board Result 2020: महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड के नतीजे कब होंगे जारी और कहां देखें रिजल्ट?.

उन्होंने बताया कि शशिकांत ने पूछताछ में जानकारी दी कि लूटा गया असलहा उसके और विकास दुबे के मकान में छिपा है। इसी के आधार पर विकास दुबे के घर से एके 47 रायफल और 17 कारतूस और शशिकांत के घर से इंसास रायफल और 20 कारतूस बरामद हुये हैं। ये हथियार मुठभेड़ के दौरान पुलिस से लूटे गये थे।

उन्होंने बताया कि बिकरू पुलिस मुठभेड़ में 21 नामजद अभियुक्तों में से चार अभियुक्त गिरफ्तार किये गये हैं, छह अभियुक्त अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में मारे गये हैं। अभी 11 नामजद अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).