एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | विकास दुबे: राजनीति, रियल एस्टेट कारोबारी, गैंगस्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर में जिस कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया उसने रियल एस्टेट का कारोबार किया और जिला स्तर का चुनाव जीता।

देश की खबरें | विकास दुबे: राजनीति, रियल एस्टेट कारोबारी, गैंगस्टर

कानपुर, तीन जुलाई कानपुर में जिस कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया उसने रियल एस्टेट का कारोबार किया और जिला स्तर का चुनाव जीता।

कानपुर के पास बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ के कुछ ही घंटों बाद विकास दुबे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसमें वह एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री के साथ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़े | मंगलुरु में 6 स्वास्थ्यकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस ने दावा किया कि यह राजनीतिक संरक्षण दर्शाता है।

इसके अलावा, एक अन्य तस्वीर में दुबे जिला पंचायत के चुनाव में अपनी पत्नी रिचा दुबे के लिए वोट मांगते हुए पोस्टर में दिखाई दे रहा है। यह चुनाव रिचा जीती थीं और बिकरू गांव इसी जिला पंचायत के अंतर्गत आता है।

यह भी पढ़े | Weather Forecast: मुंबई में अगले 48 घंटे में हो सकती है भारी बारिश, BMC ने की अपील- हाई टाइड के कारण समुद्र से रहें दूर.

अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2000 में दुबे ने जेल में रहते हुए खुद भी जिला पंचायत चुनाव में शिवराजपुर सीट से जीत हासिल की थी। उस दौरान वह हत्या के मामले में जेल में बंद था।

दुबे के खिलाफ करीब 60 आपराधिक मामले चल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 01:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).