देश की खबरें | केरल में संक्रमण की स्थिति पर हर्षवर्धन के बयान से असहमति जताने पर विजयन ने की राहुल गांधी की सराहना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने संबंधी केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के बयान से असहमति जताने पर राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवंनतपुरम, 22 अक्टूबर केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने संबंधी केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के बयान से असहमति जताने पर राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना की।

अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे पर आए गांधी ने मंगलवार को स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर केरल की प्रशंसा की थी।

यह भी पढ़े | AAP नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर जातीय हिंसा का षड्यंत्र रचने का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की शिकायत.

विजयन ने कहा कि गांधी को अन्य राज्यों के स्वास्थ्य क्षेत्रों की भी अच्छी समझ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के नाते गांधी देशभर की कोविड-19 संबंधी स्थितियों को बेहतर तरह से समझते हैं।

यह भी पढ़े | CBSE ने डिजिटल दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए लॉन्च किया Facial Recognition System.

हाल ही में हर्षवर्धन ने केरल को लेकर टिप्पणी की थी कि राज्य ओणम उत्सव के दौरान ''बरती गई लापरवाही की कीमत चुका रहा है।''

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गांधी ने वायनाड में कहा था, '' यह एक दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी है। पूरे देश को एक साथ मिलकर इस बीमारी से लड़ना होगा। मुझे नहीं लगता कि किसी पर आरोप लगाना उचित है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान