देश की खबरें | बेटी के खिलाफ एसएफआईओ की कार्रवाई संबंधी सवालों पर विजयन को गुस्सा होने की जरूरत नहीं: सतीशन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को अपनी बेटी के खिलाफ एसएफआईओ की कार्रवाई के संबंध में मीडिया के सवालों पर गुस्से में प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें अपने पद के चलते आरोपों और आलोचनाओं का सामना करना ही पड़ेगा।

कोच्चि, 10 अप्रैल केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को अपनी बेटी के खिलाफ एसएफआईओ की कार्रवाई के संबंध में मीडिया के सवालों पर गुस्से में प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें अपने पद के चलते आरोपों और आलोचनाओं का सामना करना ही पड़ेगा।

सतीशन ने राज्य की राजधानी में सचिवालय के बाहर आशा कार्यकर्ताओं के एक वर्ग के जारी विरोध प्रदर्शन के संबंध में भी मुख्यमंत्री के रुख की आलोचना की और विजयन की प्रतिक्रिया को ‘‘अत्यंत निराशाजनक’’ करार दिया।

वह बुधवार शाम तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडिया के प्रश्नों पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया का जिक्र कर रहे थे।

नेता प्रतिपक्ष ने यहां कोडानाड में संवाददाताओं से कहा कि जब मीडिया ने विजयन से उनकी बेटी वीना टी के खिलाफ ‘‘अवैध भुगतान’’ घोटाले में ‘गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय’ (एसएफआईओ) की कार्रवाई के बारे में सवाल किया तो उन्होंने गुस्से में प्रतिक्रिया व्यक्त की।

सतीशन ने कहा, ‘‘उन्हें इस तरह की प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं थी। उन्हें कानूनी तौर पर मामले का सामना करना चाहिए। हमें इससे कोई समस्या नहीं है। जब तक वह मुख्यमंत्री हैं, उन्हें आलोचनाओं और आरोपों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए मीडिया या विपक्ष पर गुस्सा करने का कोई मतलब नहीं है।’’

एसएफआईओ जांच और विपक्ष द्वारा इस्तीफे की मांग किए जाने के बारे में मीडिया के सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप मेरे इस्तीफे की उम्मीद कर सकते हैं और मुझे पता है कि आप मुझे खत्म करना चाहते हैं, लेकिन यह आसानी से नहीं होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार