देश की खबरें | ममता के आवास पर विजयदशकी का कार्यक्रम नहीं होगा: तृणमूल कांग्रेस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 23 अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि विजयदशमी के मौके पर तृणमूल कांग्रेस

के कार्यालय सह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के निवास पर शुभचिंतक इस साल महामारी के चलते एकत्रित नहीं होंगे।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,086 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,404 हुई, अब तक 6,189 मरीजों की मौत: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से आग्रह किया है कि वे कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए विजयदशमी की बधाई के अदान प्रदान के लिए कालीघाट स्थित पार्टी कार्यालय सह बनर्जी के निवास पर न जाएं।

राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि हर साल लोग विजयदशमी के अवसर पर और बाद में उनके (बनर्जी) कालीघाट निवास पर आते हैं। कोविड-19 स्थिति और सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री इस बार इस तरह के कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाएंगी। अन्य माध्यमों से विजयदशमी की बधाई का अदान प्रदान करने की सलाह दी जाती है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग में राजस्थान बना मिसाल, सीएम अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के एक्शन से धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार.

विजयदशमी की शाम में बंगाल के लोग विजयदशमी की बधाई देते हैं और आमतौर पर एक-दूसरे के घरों में मिठाइयां खाते हैं।

बधाई देने का सिलिसला कालीपूजा तक चलता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)