चंडीगढ़, 30 सितंबर हरियाणा सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी विजय वर्धन को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।
आधिकारिक आदेश के मुताबिक 58 वर्षीय वर्धन ने केशनी आनंद अरोड़ा का स्थान लिया है जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए।
यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमित अब संख्या 1.82 लाख, अब तक 904 मौतें.
वर्ष 1966 में हरियाणा राज्य के अस्तित्व में आने के बाद वह राज्य के 34वें मुख्य सचिव होंगे।
आदेश में कहा गया कि वर्ष 1985 बैच के हरियाणा काडर के आईएएस अधिकारी वर्धन आम प्रशासन, कार्मिक,प्रशिक्षण, संसदीय मामलों, सतर्कता और प्रशासनिक सुधार विभागों का कार्यभार भी संभालेंगे। इसके साथ ही वह योजना समन्वय के प्रभारी सचिव होंगे।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर, केस की जांच CBI या SIT से कराने की मांग.
वह अगले साल नवंबर में अवकाश प्राप्त करेंगे।
वर्धन इस समय गृह, कारागार, अपराध अन्वेषण एवं प्रशासनिक न्याय विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
हरियाणा सरकार ने बुधवार को पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला भी किया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य राजीव अरोड़ा को नया गृह सचिव बनाया गया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि एवं किसान कल्याण विभाग संजीव कौशल को इसी पद पर राजस्व और आपदा प्रबंधन एवं चकबंदी विभाग भेजा गया है साथ ही वित्तीय आयुक्त की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY