एजेंसी न्यूज

विद्युत जामवाल की फिल्म ‘सनक’ डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर होगी रिलीज

अभिनेता विद्युत जामवाल ने बुधवार को बताया कि उनकी फिल्म ‘सनक’ डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है और इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह, ज़ी स्टूडियोज और सनशाइन पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं.

विद्युत जामवाल की फिल्म ‘सनक’ डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर होगी रिलीज
विद्युत् जामवाल और नंदिता महतानी (Image Credit: Instagram)

मुंबई, 22 सितंबर : अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jamwal) ने बुधवार को बताया कि उनकी फिल्म ‘सनक’ डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है और इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह, ज़ी स्टूडियोज और सनशाइन पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं.

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ मेरी आने वाली एक्शन-थ्रिलर, डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर रिलीज होगी.’’ यह भी पढ़ें : दलित परिवार से मंदिर के ‘शुद्धिकरण’ के लिए जुर्माना मांगने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

फिल्म की रिलीज तारीख की अभी घोषणा नहीं की गई है. फिल्म में चंदन रॉय सान्याल, नेहा धूपिया और रुक्मिणी मैत्रा भी नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2021 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).