विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करता पाकिस्तानी नागरिक का वीडियो प्रसारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के एक यू ट्यूबर से बातचीत में वहां के नागरिक द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुले दिल से की गई प्रशंसा का वीडियो दोनों देशों में तेजी से प्रसारित हो रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 25 फरवरी पाकिस्तान के एक यू ट्यूबर से बातचीत में वहां के नागरिक द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुले दिल से की गई प्रशंसा का वीडियो दोनों देशों में तेजी से प्रसारित हो रहा है।

सना अमजद के यू ट्यूब चैनल से बातचीत में पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि वह दुआ करता है कि उसके देश को भी मोदी जैसा नेता मिले। यह वीडियो प्रसारित होने के बाद उक्त पाकिस्तानी नागरिक ने एक दूसरे साक्षात्कार में यू ट्यूबर से कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री के साथ दोस्ती से उसके देश के हालात भी सुधरेंगे।

उस व्यक्ति ने बताया कि पहले साक्षात्कार के बाद कुछ लोगों ने कहा कि पाकिस्तानी होने के नाते उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था, लेकिन उसने जोर देकर कहा कि वह मोदी की प्रशंसा के रुख पर अब भी कायम है।

व्यक्ति ने कहा कि मोदी अपने देश को पिछले आठ साल में नयी ऊंचाई पर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान और भारत की तुलना की जाती थी लेकिन अब तुलना लायक स्थिति नहीं है। भारतीय विदेश में भी शानदार काम कर रहे हैं।

पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि मोदी ने अपने देश के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों के हित में वहां के प्रधानमंत्री ने अमेरिका की नाराजगी की परवाह किए बिना रूस से तेल खरीदा।

पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट और मंहगाई के दौर से गुजर रहा है। इस पर पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि अगर बंटवारा नहीं हुआ होता तो पाकिस्तानियों को भी सस्ती खाद्य सामग्री और ईंधन मिलता।

पाकिस्तानी नागरिक ने कहा, ‘‘ मैं मोदी को पंसद करता हूं, मैं उनसे प्यार करता हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को नवाज शरीफ, बेनजीर भुट्टो और परवेज मुशर्रफ नहीं चाहिए बल्कि मोदी चाहिए।

पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि वह चाहता है कि पाकिस्तान भी भारत की तरह बेहतर करे।

पहले वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा जिसके बाद शनिवार को यू ट्यूबर ने दूसरा वीडियो साझा किया जिसे जारी करने के महज पांच घंटे के भीतर 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\