देश की खबरें | उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को यहां द्रौपदी मुर्मू के अस्थायी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी।
नयी दिल्ली, 22 जुलाई उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को यहां द्रौपदी मुर्मू के अस्थायी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी।
राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद से ही मुर्मू से मिलने वालों का तांता लगा है।
उपराष्ट्रपति के कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार, उपराष्ट्रपति नायडू ने मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी।
सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली।
गौरतलब है कि मुर्मू ने विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर आदिवासी समुदाय से पहली राष्ट्रपति बनकर बृहस्पतिवार को इतिहास रच दिया। मुर्मू ने मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त कर सिन्हा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल की।
वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)