देश की खबरें | उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने तिलक, आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दो महान सेनानियों बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को बृहस्पतिवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
नयी दिल्ली, 23 जुलाई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दो महान सेनानियों बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को बृहस्पतिवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
तिलक का जन्म 1856 में हुआ था, जबकि आजाद का जन्म 1906 में हुआ था।
यह भी पढ़े | चुनाव आयोग ने 7 सितंबर तक स्थगित किए सभी उपचुनाव, कोरोना महामारी और बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर लिया फैसला.
नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्र के समक्ष ऐसे उदात्त आदर्शों के प्रणेता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर आदर्श पुरुष के यश और उनकी पुण्य स्मृति को सादर प्रणाम करता हूं।’’
उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म जयंती के अवसर पर विलक्षण युवा नायक की स्मृति को सादर नमन करता हूं।’’
उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘किसी भी आंदोलन की सफलता के लिए आवश्यक है कि वह युवा आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को प्रतिबिंबित करे। चंद्रशेखर आज़ाद जैसे राष्ट्रवादी नायकों ने आज़ादी के आंदोलन को युवाओं की आकांक्षाओं से जोड़ा और युवाओं के लिए आदर्श स्थापित किया। युवा क्रांतिकारी को मेरी श्रद्धांजलि।’’
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा, ‘‘भारत मां के दो वीर सपूत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन।’’
कृष्ण
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)