देश की खबरें | उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने पूर्व आईपीएस अधिकारी वेद मारवाह के निधन पर शोक प्रकट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी वेद मारवाह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उन्होंने अपने करियर में अटूट साहस के साथ काम किया।

जियो

नयी दिल्ली, छह जून उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी वेद मारवाह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उन्होंने अपने करियर में अटूट साहस के साथ काम किया।

मारवाह ने मणिपुर, मिजोरम, झारखंड के राज्यपाल का दायित्व संभाला था। उन्होंने 1980 के दशक में दिल्ली पुलिस के आयुक्त के रूप में भी सेवा दी थी । उनका शुक्रवार को गोवा में निधन हो गया । वह 87 वर्ष के थे ।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 161 नए सकारात्मक मामले आए सामनें, 73 संक्रमितों की हुई मौत: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उपराष्ट्रपति नायडू ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ मणिपुर, मिजोरम, झारखंड के भूतपूर्व राज्यपाल व दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह के निधन की खबर से दुखी हूं।’’

उन्होंने कहा कि उनकी ख्याति एक सक्षम और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में रही। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनायें जतायीं।

यह भी पढ़े | ऑपरेशन ब्लू स्टार की 36वीं वर्षगांठ, सिख कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई थी मामूली हाथापाई.

नायडू ने कहा, ‘‘ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी श्रद्धांजलि !’’

प्रधानमंत्री मोदी ने मारवाह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ वेद मारवाह जी को हमेशा उनके समृद्ध सार्वजनिक जीवन के लिये याद किया जायेगा । आईपीएस अधिकारी के रूप में उनके करियर के दौरान उनका अटूट साहस हमेशा साथ रहा ।’’

उन्होंने कहा कि मारवाह बुद्धिजीवी भी थे ।

मोदी ने कहा, ‘‘उनके निधन से दुखी हूं । उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं । ओम शांति । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\