देश की खबरें | उपराष्ट्रपति ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को दी बधाई, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को रविवार को बधाई दी। साथ ही उन्होंने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उप राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि वन और खनिज संपदा से भरपूर झारखंड का देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रदेशवासियों के खुशहाल भविष्य के लिए मेरी मंगलकामनाएं।’’

बिरसा मुंडा की जयंती के ही दिन वर्ष 2000 में झारखंड आधिकारिक तौर पर राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

यह भी पढ़े | Govardhan Puja 2020: गोवर्धन पूजा में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, निभाई सांटा प्रहार झेलने की परंपरा (Watch Video).

नायडू ने ट्वीट किया,‘‘ महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन! 'धरती आबा' के नाम से लोकप्रिय बिरसामुंडा ने आदिवासियों को ब्रिटिश शोषण और अन्याय के विरुद्ध लड़ने को प्रेरित किया। आदिवासी हितों की रक्षा करने के लिए उनको सदैव स्मरण किया जायेगा।’’

बिरसा मुंडा का जन्म वर्तमान झारखंड राज्य में 1875 में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी थी और अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ आदिवासियों को संगठित किया था। उनकी 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों की हिरासत में मृत्यु हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)