देश की खबरें | चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए विहिप पूरे देश में चलाएगा अभियान
जियो

नयी दिल्ली, 18 जून विश्व हिंदू परिषद ने (विहिप) बृहस्पतिवार को कहा कि चीन की रीढ़ की हड्डी तोड़ने के लिए वह घर-घर जाकर लोगों से चीनी सामान और मोबाइल फोन का बहिष्कार करने की अपील करेगा।

एक वक्तव्य में विहिप के महासचिव मिलिंद परांदे ने कहा कि हमारे सैनिकों पर चीन के घातक हमले से पूरा देश स्तब्ध है और अब पड़ोसी देश को सबक सिखाने का समय आ गया है।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off: राहुल गांधी को नहीं है स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों की समझ, केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार.

परांदे ने कहा, “मैं भारत के लोगों से चीनी सामान और मोबाइल एप का संपूर्ण बहिष्कार करने की अपील करता हूं ताकि ड्रैगन की रीढ़ की हड्डी तोड़कर उसे रीढ़विहीन किया जा सके।”

विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि संगठन बजरंग दल के साथ मिलकर चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए देश में घर-घर जाकर अभियान चलाएगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 97 नए मामले पाए गए: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा नीत सरकार पर भरोसा जताते हुए विहिप नेताओं ने कहा कि केंद्र का नेतृत्व और देश के वीर सैनिक सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)