देश की खबरें | विहिप ने केंद्र से सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लाने का आग्रह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने केंद्र सरकार से पूरे देश में लागू करने के लिए एक सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लाने का बुधवार को आग्रह किया।
नयी दिल्ली, 23 जुलाई विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने केंद्र सरकार से पूरे देश में लागू करने के लिए एक सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लाने का बुधवार को आग्रह किया।
विहिप महासचिव सुरेन्द्र जैन ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के मामलों में कुछ लोगों की गिरफ्तारी इस बात का ‘‘पुख्ता सबूत’’ है कि देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को किस तरह से अंजाम दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे रैकेट उन राज्यों में भी बेरोकटोक चल रहे हैं जहां धर्मांतरण विरोधी कानून लागू है।
जैन ने कहा, ‘‘हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि वह तुरंत एक सख्त कानून बनाए जो पूरे देश में लागू हो। किसी एक राज्य सरकार के लिए धर्मांतरण पर रोक लगाना संभव नहीं है। धर्मांतरण के इस दुष्चक्र से न केवल हिंदू समाज पर हमला हो रहा है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।’’
अंतरराज्यीय धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़ होने के दो दिन बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को मामले के कथित सरगना अब्दुल रहमान को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, फिरोजाबाद निवासी रहमान इस मामले में अब तक गिरफ्तार किया गया 11वां आरोपी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

