एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भोपाल में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वयोवद्ध बाघ की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भोपाल में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 20 साल के वयोवृद्ध बाघ की रविवार को मौत हो गई।

देश की खबरें | भोपाल में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वयोवद्ध बाघ की मौत

भोपाल, सात मार्च भोपाल में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 20 साल के वयोवृद्ध बाघ की रविवार को मौत हो गई।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में वयोवृद्ध बाघ मुन्ना को तमाम प्रयासों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। रविवार को सुबह इसकी मृत्यु हो गई।’’

उन्होंने कहा कि इस बाघ ने दो मार्च से अपना सामान्य भोजन लेना बंद कर दिया था। इसके पहले इसके दोनों पैर भी लकवा ग्रस्त हो गए थे, जिससे उठने और चलने में अक्षम था।

अधिकारी ने बताया कि वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता एवं तीन अन्य चिकित्सकों द्वारा नर बाघ मुन्ना का इलाज किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इस नर बाघ की मृत्यु का कारण वृद्धावस्था होना बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस बाघ को सामान्य वन मंडल पश्चिम मंडला से 24 अक्टूबर 2019 को बचाव करके वन विहार लाया गया था।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).