खेल की खबरें | अनुभवी कोच अशोक मुस्तफी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

कोलकाता, 30 जुलाई पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोचिंग दे चुके अनुभवी कोच अशोक मुस्तफी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया।

वह 86 बरस के थे। उनके परिवर में एक बेटी है जो लंदन में रहती है।

यह भी पढ़े | Hardik Pandya and Natasa Stankovic Blessed With a Baby Boy: हार्दिक पांड्या बनें पिता, ट्वीट कर दी जानकारी.

अशोक के पारिवारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया, ‘‘वह हृदय से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे और अप्रैल में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने अंतिम सांस ली।’’

अशोक प्रख्यात दुखीराम क्रिकेट कोचिंग सेंटर के कोच थे जो बाद आर्यन क्लब गैलरीज के दायरे में आया जिसे एक समय बंगाल क्रिकेट की नर्सरी समझा जाता था और इसने गांगुली सहित एक दर्जन से अधिक रणजी क्रिकेटर दिए।

यह भी पढ़े | IPL 2020 WAGs: क्या BCCI अनुष्का शर्मा, साक्षी धोनी समेत इन खिलाडियों की पत्नियों को UAE में होने वाले आईपीएल-13 के मैचों में जाने की अनुमति देगी?.

गांगुली के पिता ने उन्हें शुरुआती दिनों में अशोक के पास ट्रेनिंग के लिए भेजा था जहां वह अपने मित्र संजय दास के साथ कोचिंग लेते थे।

पिछले महीने अशोक की हालत बिगड़ गई थी और गांगुली ने अपने करीबी मित्र संजय के साथ मिलकर उनके उपचार का इंतजाम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)