एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत, ब्रिटेन एफटीए पर वार्ता पूरी करने के बेहद करीबः अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और ब्रिटेन प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत की प्रक्रिया पूरी करने के बेहद करीब हैं और दोनों देश कुछ मुद्दों पर अपने मतभेदों को दूर करने में लगे हुए हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | भारत, ब्रिटेन एफटीए पर वार्ता पूरी करने के बेहद करीबः अधिकारी

नयी दिल्ली, 28 जुलाई भारत और ब्रिटेन प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत की प्रक्रिया पूरी करने के बेहद करीब हैं और दोनों देश कुछ मुद्दों पर अपने मतभेदों को दूर करने में लगे हुए हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन निवेश संधि, बौद्धिक संपदा अधिकारों और उत्पादों के उद्गम स्थान से संबंधित मतभेदों को दूर करने के लिए लगातार कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं वाहन एवं शराब के व्यापार से संबंधित मुद्दों पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है।

दोनों देशों के बीच एफटीए पर 11वें दौर की बातचीत हाल ही में संपन्न हुई है। इस वार्ता में शामिल होने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल लंदन गए थे।

अधिकारी ने भरोसा जताया कि व्यापार समझौते पर वार्ता इस साल पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा, "हम बातचीत की प्रक्रिया को यथासंभव जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके बेहद करीब हैं।"

दोनों देश इस वार्ता के दौरान 26 क्षेत्रों से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर रहे हैं जिनमें से 19 क्षेत्रों पर वार्ता पूरी हो चुकी है।

अधिकारी ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार, निवेश संधि और उत्पादों का उद्गम संबंधी नियम जैसे कुछ बिंदुओं पर चर्चा अभी पूरी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).