Venus Williams: वीनस विलियम्स की 2019 के बाद लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में नाकाम रही
पिछले एक साल से भी अधिक समय में किसी टूर्नामेंट में भाग ले रही वीनस को दूसरे दौर के मैच में विश्व की 24वीं रैंकिंग के खिलाड़ी मैग्डेलेना फ्रेच ने 6-2, 6-2 से पराजित किया सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैंने यहां खेलने का पूरा आनंद उठाया.
पिछले एक साल से भी अधिक समय में किसी टूर्नामेंट में भाग ले रही वीनस को दूसरे दौर के मैच में विश्व की 24वीं रैंकिंग के खिलाड़ी मैग्डेलेना फ्रेच ने 6-2, 6-2 से पराजित किया सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैंने यहां खेलने का पूरा आनंद उठाया. निश्चित रूप से परिणाम मेरे अनुकूल नहीं रहा लेकिन मुझे यहां काफी कुछ सीखने को मिला. खेल और जीवन की खास बात यह है कि आप कभी सीखना बंद नहीं करते.’’
वीनस ने पिछली बार अगस्त 2019 में सिनसिनाटी ओपन में कम से कम दो मैच जीते थे. उन्होंने तब क्वार्टर फाइनल में मैडिसन कीज़ से हारने से पहले लगातार तीन जीत हासिल की थीं. यह भी पढ़ें : भारतीय पुरुष हॉकी टीम चार मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी
इस बीच शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला 2021 की अमेरिकी ओपन की उपविजेता लेयला फर्नांडीज से 6-3, 1-6, 7-5 से हार गईं जबकि एम्मा रादुकानू ने नाओमी ओसाका को 6-4, 6-2 से हराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

