एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के रामबन में गहरी खाई में गिरा वाहन, दस लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रामबन जिले में शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एसयूवी कार फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के रामबन में गहरी खाई में गिरा वाहन, दस लोगों की मौत

बनिहाल/जम्मू, 29 मार्च रामबन जिले में शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एसयूवी कार फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी और रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में देर रात करीब 1:15 बजे 300 फुट गहरी खाई में गिर गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बीच दस यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मृतकों में जम्मू के अंब गरोटा गांव के कार चालक 47 वर्षीय बलवान सिंह और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपिन मुखिया भैरगंग भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).