जरुरी जानकारी | वेदांता को मिली 73.76 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश, सूचीबद्धता समाप्ति को 60 करोड़ की और जरूरत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता लि. की शेयर बाजारों से सूचीबद्धता समाप्त करने को लेकर प्रवर्तकों की पुनर्खरीद प्रक्रिया के अंतर्गत केवल 73.76 करोड़ शेयर की पेशकश की गयी है। जबकि ‘रिवर्स बुक बिल्डिंग’ प्रकिया समाप्त होने में केवल एक दिन बचा है।

नयी दिल्ली, आठ अक्ट्रबर वेदांता लि. की शेयर बाजारों से सूचीबद्धता समाप्त करने को लेकर प्रवर्तकों की पुनर्खरीद प्रक्रिया के अंतर्गत केवल 73.76 करोड़ शेयर की पेशकश की गयी है। जबकि ‘रिवर्स बुक बिल्डिंग’ प्रकिया समाप्त होने में केवल एक दिन बचा है।

कंपनी के सार्वजनिक शेयरधारकों के पास मौजूद कुल 169.73 करोड़ शेयरों में से 134 करोड़ शेयर यानी 86 प्रतिशत को बिक्री के लिये पेश किया जाना जरूरी है।

यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.

शेयर बाजारों में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार 73.76 करोड़ शेयर की पेशकश 87.25 रुपये से लेकर 999 रुपये प्रति इक्विटी के भाव पर की गयी है। इनमें से 25 करोड़ से अधिक शेयर 135 से 145 रुपये प्रति शेयर के भाव से वापस कंपनी को बेचने के लिये पेशकश की गयी है। शेष पेशकश 148, 150 और 154 रुपये प्रति इक्विटी के भाव पर की गयी है।

बृहस्पतिवार को 56.6 करोड़ शेयर की पेशकश की गयी। आंकड़ों के अनुसार कुल 73.76 करोड़ शेयर में से 15.5 करोड़ यानी 21 प्रतिशत की पेशकश 140 रुपये से नीचे के भाव तथा 51.1 करोड़ शेयर यानी 70 प्रतिशत की पेशकश 140 से 160 रुपये प्रति इक्विटी के भाव पर की गयी। करीब 7.1 करोड़ शेयर (9 प्रतिशत) की पेशकश 160 रुपये प्रति इक्विटी से अधिक भाव पर की गयी।

यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

वेदांता के प्रवर्तक सूचीबद्धता समाप्त करने को लेकर 169.73 करोड़ शेयर यानी 47.67 प्रतिशत हस्सेदारी वापस खरीदना चाह लेना चाह रहे हैं। ये हिस्सेदारी सार्वजनिक शेयरधारकों के पास है।

कंपनी को सूचीबद्धता समाप्त करने की प्रक्रिया की सफलता के लिये एक दिन में करीब 60 करोड़ शेयरों की जरूरत है।

रिवर्स बुक बिल्डिंग प्रक्रिया पांच अक्ट्रबर को शुरू हुई। पेशकश की अंतिम तारीख नौ अक्टूबर है। खोजे गये मूल्य और उस पर खरीदार की स्वीकार्यता या अस्वीकार्यता की घोषणा की तारीख 16 अक्टूबर है।

वेदांता का शेयर बृहस्पतिवार को बीएसई में 4.85 प्रतिशत के नुकसान के साथ 117.60 पर बंद हुआ। सूचीबद्धता समाप्त होने की आशंका से शेयर बुधवार से गिर रहा है। बुधवार को इसमें 10.4 प्रतिशत की गिरावट आयी।

शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार शेयर के लिये अधिकतम मूल्य 999 रुपये प्रति शेयर की बोली लगाई गयी है।

प्रवर्तकों ने सूचीबद्धता समाप्त करने के लिये 3.15 अरब डॉलर (करीब 24,000 करोड़ रुपये) जुटाये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू