एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 16 अक्टूबर को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व की प्रतिष्ठित हाफ मैराथन में शामिल वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 17वें सत्र का आयोजन यहां 16 अक्टूबर को किया जाएगा।

देश की खबरें | वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 16 अक्टूबर को

नयी दिल्ली, एक सितंबर विश्व की प्रतिष्ठित हाफ मैराथन में शामिल वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 17वें सत्र का आयोजन यहां 16 अक्टूबर को किया जाएगा।

कोविड-19 महामारी के कारण 2021 में हाफ मैराथन का आयोजन नहीं किया गया था।

दिल्ली हाफ मैराथन में हाफ मैराथन, ओपन 10के (10 किमी), ग्रेट दिल्ली रन (पांच किमी), सीनियर सिटिजन रन (तीन किमी) और द चैंपियन विद द डिसेबिलिटी (तीन किमी) स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभी स्पर्धाओं के लिए पंजीकरण की शुरुआत दो सितंबर सुबह सात बजे होगी और चार अक्टूबर या फिर सभी स्थान भरे जाने तक पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण वेबसाइट ‘वेदांतादिल्लीहाफमैराथन.प्रोकैम.इन’ के जरिए किए जा सकते हैं।

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन वर्चुअल रन का भी आयोजन होगा। प्रतिभागी इसमें वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन ऐप के जरिए हिस्सा ले सकते हैं। इस वर्ग में हाफ मैराथन, ओपन 10के और ग्रेट दिल्ली रन (पांच किमी) रेस होंगी।

वर्चुअल वर्ग के लिए पंजीकरण दो सितंबर को सुबह सात बजे शुरू होंगे और 11 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।

कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के कम से कम दो टीके लगाने वालों को ही आवेदन करने की स्वीकृति होगी। उन्हें आवेदन करते समय टीकाकरण प्रमाणपत्र की प्रति अपलोड करनी होगी।

प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि दो लाख 68 हजार डॉलर होगी। स्पर्धाओं की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).