खेल की खबरें | प्लंकेट को लेकर इंग्लैंड टीम प्रबंधन की आलोचना की वॉन ने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लिश टीम प्रबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि यह काफी अपमानजनक है कि तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट को बाहर होने की जानकारी सोशल मीडिया से मिली।
लंदन, तीन जून इग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लिश टीम प्रबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि यह काफी अपमानजनक है कि तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट को बाहर होने की जानकारी सोशल मीडिया से मिली।
प्लंकेट (35 वर्ष) पिछले साल विश्व कप में इंग्लैंड की खिताबी जीत के बाद से टीम के लिये नहीं खेले हैं। कोरोना वायरस का प्रभाव कम होने के बाद पिछले हफ्ते 55 खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू करने के लिये सूची जारी की गयी जिसमें उनका नाम नदारद था।
वॉन ने पोडकास्ट पर पूर्व स्पिनर फिल टफनेल से कहा, ‘‘फिल, क्या तुम जानते हो? उस इंटरव्यू में सबसे निराशाजनक चीज जो मैंने सुनी थी कि इंग्लैंड के विश्व कप फाइनल में खिताब के बाद उसे एक भी व्यक्ति ने फोन नहीं किया था। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘उसे अपने बाहर होने की खबर ट्विटर के जरिये पता चली। ऐसा पहले होता था, लेकिन क्रिकेट के इस युग में ऐसा नहीं होता। यह अपमान है। ’’
प्लंकेट की पत्नी अमेरिकी हैं और उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका में कोई मौका मिलता है वह वहां के लिये खेलने के लिये तैयार हैं।
प्लंकेट ने बीबीसी रेडियो 5 लाइव पर कहा, ‘‘अच्छा होगा कि वहां किसी तरह के क्रिकेट में शामिल हो जाऊं। मेरे बच्चे अमेरिकी होंगे तो उन्हें यह बताना काफी अच्छा होगा कि मैं इंग्लैंड और अमेरिका के लिये खेला था।
हालांकि उन्हें अमेरिका के लिये खेलने के लिये वहां तीन साल की अवधि तक रहना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

