ताजा खबरें | राज्यसभा में विभिन्न दलों ने भारत की संस्कृति व विविधता को बचाने पर बल दिया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में शुक्रवार को विभिन्न दलों के सदस्यों ने भारत की प्राचीन संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इसकी विविधता को बचाये रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

नयी दिल्ली, 25 मार्च राज्यसभा में शुक्रवार को विभिन्न दलों के सदस्यों ने भारत की प्राचीन संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इसकी विविधता को बचाये रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

विभिन्न दलों के सदस्यों ने यह विचार भारतीय जनता पार्टी के राकेश सिन्हा द्वारा लाये गये एक निजी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान व्यक्त किए। प्रस्ताव में कहा गया है कि जिस प्रकार नयी शिक्षा नीति के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गयी है, वैसे ही राज्य एवं जिला स्तर पर अनुसंधान संस्थान स्थापित किए जाने चाहिए।

सिन्हा ने प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करता हुए कहा कि ब्रिटिश शासनकाल में मैकाले द्वारा शुरू की गयी शिक्षा नीति के कारण भारत के लोग अपनी प्राचीन शिक्षा पद्धति से कट गये। सिन्हा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा 1931 में लंदन में दिये गये एक भाषण की याद दिलायी जिसमें उन्होंने कहा था कि आपने (ब्रिटिश शासकों ने) एक सुंदर वृक्ष को काट दिया। उनके अनुसार महात्मा गांधी का संकेत प्राचीन शिक्षा की तरफ था।

उन्होंने कहा कि भारत में नालंदा, तक्षशिला और विक्रमशिला विश्वविद्यालय था। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय में नौ मंजिला पुस्तकालय था जिसमें करीब एक करोड़ पुस्तकें थीं। उन्होंने कहा कि एलेक्सेंड्रिया के विशाल पुस्तकालय में जितनी पुस्तकें थीं, उतनी तो नालंदा विश्वविद्यालय में पांडुलिपियां थीं। उन्होंने कहा कि नालंदा में आठ हजार छात्र एवं दो हजार शिक्षक थे।

सिन्हा ने कहा कि बख्तियार खिलजी ने नालंदा पर हमला किया था। उन्होंने दावा किया कि विश्व में ज्ञान पर यह सबसे बड़ा हमला था जिसमें आठ हजार छात्र एवं दो हजार शिक्षक मार दिये गये। उन्होंने कहा कि नालंदा पुस्तकालय में लगी आग तीन महीने तक जलती रही। उन्होंने कहा कि सिकंदर भी चाहता था कि एलेक्सेंड्रिया के पुस्तकालय का पतन हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मानव की चेतना और संकल्प से डरते हैं क्योंकि ज्ञान चेतना का विकास करता है।

उन्होंने कहा कि इसी चेतना और ज्ञान के बल पर गंगा नदी के तट के समीप बैठे दांडी नामक अर्द्धनग्न साधु ने सिकंदर को चुनौती दे दी थी कि वह उसे राजा नहीं मानते। उन्होंने कहा कि इसी ज्ञान की चेतना ने आधे शरीर पर कपड़े पहनने वाले महात्मा गांधी को शक्ति दी कि उन्होंने यह घोषणा कर डाली कि वह इसी वेषभूषा में ब्रिटेन के राजा से मिलेंगे।

सिन्हा ने दावा किया कि भारत पर यूरोप केंद्रित विचारधारा हावी रही है। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति पर जो हमला होता रहा, उसे हम सहन करते रहे।

भाजपा सदस्य ने कहा कि पश्चिम और भारत का ज्ञान के प्रति दृष्टिकोण भिन्न है। उन्होंने कहा कि पश्चिम ज्ञान को ताकत के रूप में देखता है जबकि हम ज्ञान को शुद्ध एवं मुक्त करने वाला मानते हैं। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि दुनिया भर में भारत के ज्ञान के विमर्श को आगे बढ़ाया जाए।

तृणमूल कांग्रेस के सदस्य जवाहर सरकार ने कहा कि ब्रिटिश शासकों ने देश की संपदा को लूटा और ज्ञान को नष्ट किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस बात पर मंथन करना होगा कि हम अपने ज्ञान को क्यों भूल गये जैसे प्राचीन भारत में होने वाली शल्यक्रिया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुद से यह पूछना होगा कि बीच में हम महान अशोक, सांची, सारनाथ, अजंता आदि को क्यों भूल गये?’’ तृणमूल सदस्य ने कहा कि देश में प्राचीन शिक्षा जाति आधारित थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा जाति के बंधनों से मुक्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सिन्हा के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं और शोध का काम अवश्य किया जाना चाहिए किंतु इसे किसी विश्वविद्यालय के लिए अनिवार्य नहीं किया जाना चाहिए।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम सदस्य टी. के. एस. एलानगोवन ने कहा कि सभी देश अपनी संस्कृति की रक्षा और प्रचार प्रसार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह दूसरों का नहीं बल्कि देश के लोगों का दायित्व बनता है कि वे अपनी संस्कृति की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्न संस्कृति है और हर संस्कृति की अपनी है और सभी का संरक्षण किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\