अन्य खेल

World Blitz Chess Championship: वैशाली ने विश्व ब्लिट्ज फाइनल्स क्वालीफायर जीता, नाना जागनिजे और रूस की वालेंटिना गुनिना को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में महिला क्वालीफायर जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.

World Blitz Chess Championship: वैशाली ने विश्व ब्लिट्ज फाइनल्स क्वालीफायर जीता, नाना जागनिजे और रूस की वालेंटिना गुनिना को हराया
R Vaishali (Photo: @FIDE_chess)

न्यूयॉर्क, 31 दिसंबर: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में महिला क्वालीफायर जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. स्वर्ण पदक और 60000 डॉलर पुरस्कार जीतने वाली कोनेरू हम्पी के शानदार प्रदर्शन के बाद वैशाली ने अपने खेल से प्रशंसकों का दिल जीता. उन्होंने महिला वर्ग में 11 में से 9.5 अंक लेकर बाजी मारी. यह भी पढें: ICC Rankings: दीप्ति शर्मा को आईसीसी महिला गेंदबाजी रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा, पांचवें स्थान पर पहुंचीं

रूस की कैटरीना लागनो उनके करीब पहुंची जिनके 8 . 5 अंक रहे जबकि बाकी छह क्वालीफायर के आठ अंक रहे. हम्पी टाइब्रेकर के कारण नौवें स्थान पर रहकर बाहर हो गई. ओपन वर्ग में दस खिलाड़ी पहले स्थान के लिये बराबरी पर थे जिसमें दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन भी शामिल हैं. कार्लसन ने 13 में से छह मुकाबले ड्रॉ खेले और क्वालीफायर के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे.

रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि ने 9 . 5 अंक के साा क्वालीफायर जीता. अमेरिका के फेबियानो कारूआना दूसरे और कार्लसन तीसरे स्थान पर रहे. भारत का कोई खिलाड़ी शीर्ष आठ में नहीं पहुंच सका.

अर्जुन एरिगेसी ने पहले पांच दौर में जीत दर्ज की लेकिन लय को कायम नहीं रख सके और उनके सात ही अंक रहे. आर प्रज्ञानानंदा 8.5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे. क्वार्टर फाइनल में वैशाली का सामना चीन की झू जिनेर से होगा. वैशाली ने जॉर्जिया की ग्रैंडमास्टर नाना जागनिजे और रूस की वालेंटिना गुनिना को हराया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2024 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).