वाद्रा परिवार की बहू प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में उम्मीदवार बनें: पार्टी सांसद खालिक
कांग्रेस के लोकसभा सदस्य अब्दुल खालिक ने बुधवार को प्रियंका गांधी वाद्रा को पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में उम्मीदवार बनाने की मांग उठाई और कहा कि वह सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी होंगी.
नयी दिल्ली, 28 सितंबर : कांग्रेस के लोकसभा सदस्य अब्दुल खालिक ने बुधवार को प्रियंका गांधी वाद्रा को पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में उम्मीदवार बनाने की मांग उठाई और कहा कि वह सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी होंगी.
असम की बारपेटा लोकसभा सीट से सांसद खालिक ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार रह रहे हैं. मैं प्रियंका गांधी को सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार मानता हूं. भारतीय परंपरा के अनुसार, वाद्रा परिवार की सदस्य होने के चलते अब वह गांधी परिवार की सदस्य नहीं रहीं.’’ यह भी पढ़ें : नीतीश की जुबान फिसली, तेजस्वी को बताया मुख्यमंत्री, भाजपा ने कसा तंज
बाद में उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के रूप में मेरी यह भावना है. हमारी पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा, यह कार्यकर्ता तय करेंगे. कोई दूसरा तय नहीं कर सकता. कार्यकर्ताओं की भावना है कि अगर राहुल जी अध्यक्ष नहीं बन रहे हैं तो प्रियंका जी बनें.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2022 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

