मुंबई में प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से शुक्रवार को बंद रहेंगे टीकाकरण केंद्र
महाराष्ट्र सरकार और मुंबई नगर निकाय द्वारा संचालित कोविड टीकाकरण केंद्र प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से 10 सितंबर को बंद रहेंगे. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, नौ सितंबर: महाराष्ट्र सरकार और मुंबई नगर निकाय द्वारा संचालित कोविड टीकाकरण केंद्र प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से 10 सितंबर को बंद रहेंगे. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
बीएमसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इन केंद्रों पर टीकाकरण 11 सितंबर से बहाल होगा. विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य सरकार और बीएमसी द्वारा संचालित केंद्रों पर 10 सितंबर, शुक्रवार को टीकाकरण निलंबित रहेगा.
निकाय ने कहा कि टीके की खुराक में कमी नहीं है और सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध है. विज्ञप्ति में कहा गया कि बीएमसी, महिला लाभार्थियों को टीके की खुराक देने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बना रही है.
Tags
संबंधित खबरें
LPG संकट के बीच संजय राउत ने BJP को घेरा, मिठी नदी का फोटो पोस्ट कर कहा- नाले में मिला 'दुनिया का सबसे बड़ा गैस भंडार'; मुंबई मेयर रितु तावड़े ने किया पलटवार
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
IPL 2026 Harshit Rana Replacement: हर्षित राणा के बाहर होने से KKR को बड़ा झटका, जानिए कौन सा तेज गेंदबाज बन सकता है रिप्लेसमेंट
Powai News: मुंबई के पवई में शख्स पर हमला, पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी; दो गिरफ्तार
\