एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | वी नारायणसामी ने राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिद्वंद्वियों के विरूद्ध साजिश रचने पर चिंता जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कुछ राजनीतिक दलों द्वारा अपने विरोधियों के विरूद्ध साजिश रचने और बदले की भावना से उनकी हत्या की कोशिश करने पर रविवार को चिंता प्रकट की।

देश की खबरें | वी नारायणसामी ने राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिद्वंद्वियों के विरूद्ध साजिश रचने पर चिंता जतायी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 22 नवंबर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कुछ राजनीतिक दलों द्वारा अपने विरोधियों के विरूद्ध साजिश रचने और बदले की भावना से उनकी हत्या की कोशिश करने पर रविवार को चिंता प्रकट की।

यहां डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस महासचिव ए के डी अरूमुगम पर हाल ही में एक गिरोह द्वारा हमले की कोशिश की घटना का हवाला दिया।

यह भी पढ़े | Manoj Jha on Ghulam Nabi Azad’s Statement: कांग्रेस में घमासान को लेकर बयानबाजी जारी, गुलाम नबी आजाद के बयान पर आरजेडी नेता मनोज झा बोले-एक प्लेटफॉर्म बनाइए और बात कीजिए.

अरूमुगम इस हमले में बच गये। पुलिस इस घटना में लिप्त लोगों का पता करने में जुटी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चाहे जो हो, हम उसे बख्शेंगे नहीं।’’

यह भी पढ़े | Night Curfew in Gujarat: गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अहमदाबाद-सूरत, वडोदरा और राजकोट में कल से सख्ती के साथ लागू होगा नाईट कर्फ्यू.

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी शांतिप्रिय रहा है और यदि कोई शांति भंग करने का प्रयास करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

सरकारी विद्यालयों से पढ़कर निकलने वाले और नीट की परीक्षा पास करने वाले यहां के विद्यार्थियों के लिए दस फीसद आरक्षण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुझे इस सरकार द्वारा लाये गये आरक्षण को मंजूरी देने का आश्वासन दिया है। मैं सकारात्मक जवाब की आशा करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).