Uttarakhand: बोल्डर की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की मौत
आदि कैलाश चोटी के दर्शन करने के लिए आयी गुजरात की एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की यहां जोलिंगकोंग में पहाड़ से गिरे भारी बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गयी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
पिथौरागढ़, 13 मई : आदि कैलाश चोटी के दर्शन करने के लिए आयी गुजरात की एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की यहां जोलिंगकोंग में पहाड़ से गिरे भारी बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गयी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. गुंजी पुलिस थाने के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना पार्वती कुंड क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद हुई जब आदि कैलाश के दर्शन के लिए जाते समय सांवला देवयानी (64) एक भारी बोल्डर की चपेट में आ गयीं.
उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदारों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए धारचूला भेजा गया है. उधर, धारचूला के उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि मृतका का शव धारचूला पहुंच गया है. उन्होंने बताया कि गुजरात से मृतका के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है और पोस्टमार्टम के बाद उनका शव उन्हें सौंप दिया जाएगा . यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में भागलपुर सांसद लड़खड़ाकर गिरे, पैर में लगी चोट
पार्वती कुंड, जोलिंगकोंग में है, जहां से आदि कैलाश चोटी का विहंगम दृश्य दिखाई देता है. कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास माना जाता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अक्टूबर 2023 में आदि कैलाश के दर्शन के लिए इस स्थान पर आए थे जिसके बाद इसे बहुत लोकप्रियता मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2025 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

