देश की खबरें | उत्तराखंडः कोविड-19 जांच की 'गलत' रिपोर्ट देने वाली निजी प्रयोगशालाओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को कोरोना वायरस परीक्षण की ''गलत'' रिपोर्ट देने वाली देहरादून की निजी प्रयोगशालाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।
देहरादून, 19 सितंबर उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को कोरोना वायरस परीक्षण की ''गलत'' रिपोर्ट देने वाली देहरादून की निजी प्रयोगशालाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।
मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने देहरादून के जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव को ऐसी प्रयोगशालाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में AIMIM और समाजवादी जनता दल (डेमोक्रेटिक) मिलकर लड़ेगी चुनाव.
एक अधिकारी ने कहा कि कई ऐसी शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि निजी प्रयोगशालाओं की जांच में कुछ लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई थी, जबकि इनकी सरकारी अस्पतालों में हुई कोविड-19 जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई।
इन शिकायतों के बाद मुख्य सचिव का यह आदेश आया है।
यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 3188 नए केस, 56 की मौत: 19 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि ऐसी भी शिकायतें मिली हैं कि देहरादून की निजी प्रयोगशालाओं में जांच कराने वालों में से 50 फीसदी मामलों में संक्रमण की पुष्टि की गई है।
वहीं, मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य में कोरोना वायरस के हालात की समीक्षा की और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि गृह पृथक-वास कर रहे लोग कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)