जरुरी जानकारी | उत्तराखंड सरकार ने 2023-24 के लिए 77,407.08 करोड रुपये का बजट पेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बुधवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 77,407.08 करोड रुपये का बजट पेश किया ।

गैरसैंण (उत्तराखंड), 15 मार्च उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बुधवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 77,407.08 करोड रुपये का बजट पेश किया ।

प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी में चल रहे बजट सत्र के दौरान पेश बजट में अगले वित्त वर्ष में 57,057 करोड रुपये की राजस्व प्राप्ति का अनुमान लगाया गया है। जबकि चालू वित्त वर्ष में राजस्व प्राप्ति 51,474 करोड़ रुपये अनुमानित है।

बजट में कुल व्यय 77,407.08 करोड रुपये अनुमानित है। इस बार प्रदेश में राजस्व अधिशेष बजट पेश किया गया है जो 4309 करोड रुपये है। बजट में राजकोषीय घाटा 9,046 करोड़ रुपये रहने का अनुमान रखा गया है ।

बजट में कर के अलावा अन्य स्रोतों से राजस्व 25,654 करोड रुपये अनुमानित है जबकि 13,133 करोड रुपये के पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है ।

अग्रवाल ने बजट भाषण में कहा कि अगले वित्त वर्ष के बजट में मानव पूंजी और समावेशी विकास पर जोर दिया गया है। साथ ही पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता, प्रौद्योगिकी आधारित विकास और अर्थव्यवस्था एवं पर्यावरण के बीच समन्वय पर ध्यान दिया गया है।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\