देश की खबरें | उत्तराखण्ड: सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए शुरू किये गये ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए शुक्रवार को भारतीय सेना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्रालय के प्रति एक अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया ।

देहरादून, 16 मई उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए शुरू किये गये ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए शुक्रवार को भारतीय सेना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्रालय के प्रति एक अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय सेना, प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्रालय के लिए सर्वसम्मति से अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया।

प्रस्ताव के मुताबिक, “ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना के अदम्य साहस, अपार पराक्रम और उत्कृष्ट रणनीतिक कौशल की सफलता को दर्शाता है। यह अभियान भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और आत्मबल का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया है।”

मंत्रिपरिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि यह ऐतिहासिक सैन्य अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और भारतीय सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव अंकित रहेगा।

इस प्रस्ताव को भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा ताकि उत्तराखंड की जनता की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया जा सके।

मुख्यमंत्री धामी ने इस संबंध में कहा, “उत्तराखंड वीरभूमि है, जहां से देश की सेना में सेवा देने वाले हजारों जवान देश की रक्षा में सदैव अग्रणी रहते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह अभियान भारतीय सेना की श्रेष्ठता को दर्शाता है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व और रक्षा मंत्रालय की दूरदर्शिता का भी परिचायक है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\