देश की खबरें | दून के निकट झाझरा में बना उत्तराखंड सिटी फॉरेस्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देहरादून के निकट झाझरा में विकसित उत्तराखंड सिटी फॉरेस्ट ‘आनन्द वन’ का मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने लोकार्पण किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 22 सितंबर देहरादून के निकट झाझरा में विकसित उत्तराखंड सिटी फॉरेस्ट ‘आनन्द वन’ का मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने लोकार्पण किया।

नेचर एजुकेशन सेंटर(प्रकृति शिक्ष केंद्र) के रूप में विकसित इस सिटी फारेस्ट में उत्तराखंड के विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतुओं और प्राकृतिक दृश्यों को प्रतिकृतियों के माध्यम से दिखाया गया है और उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े | Farm Bills Row: बढ़ती बेरोजगारी और कृषि विधेयकों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया संसद भवन का घेराव.

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से यह सिटी फारेस्ट आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। लगभग सवा तीन साल में बने सिटी फॉरेस्ट पर केवल 43 लाख रुपये की लागत आयी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि झाझरा में वन विभाग द्वारा प्रकृति से छेड़छाड़ किये बिना तैयार इस सिटी फॉरेस्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें केवल प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग किया गया है।

यह भी पढ़े | Bollywood Hails UP CM Yogi Adityanath: यूपी की फिल्म सिटी को लेकर सीएम योगी आदित्याथ से खुश है बॉलीवुड, कहा- योगी है तो यकीन है .

उन्होंने 'आनन्द वन' में राज्य सरकार की संस्कृति ग्राम की परिकल्पना की झलक भी लोगों को दिखाने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि यहां उत्तराखंड की संस्कृति, शिल्प, देवस्थानों एवं परम्पराओं के बारे में भी लोगों को जानकारी मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिटी पार्क पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सिटी फॉरेस्ट पर एक लघु फिल्म बनाने के निर्देश भी दिए।

प्रकृति और मानव के बीच संतुलन बनाए रखने को सबकी जिम्मेदारी बताते हुए रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कोसी एवं रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

वन मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि हल्द्वानी और ऋषिकेश में भी थीम बेस्ड सिटी पार्क बनाये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वन विभाग को दिए गया 10 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि ‘कैम्पा’ के माध्यम से इस वर्ष 400 करोड़ रुपये के कार्य किये जायेंगे जिनसे 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जायेगा।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के सहयोग से देहरादून एवं कोटद्वार में नगर वन बनाने की योजना भी बनाई जा रही है। इसके अलावा, राज्य के अनेक विकासखंडो में प्रकृति वन बनाने की योजना भी है।

प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने बताया इस सिटी फॉरेस्ट में स्थानीय आजीविका के संसाधनों को बढ़ावा दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\